बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला जा रहा है। फिलहाल चौथे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में स्कोर फिलहाल 1-1 से बराबर है। चौथे क्वार्टर के 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
पहले क्वार्टर का खेल
पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दबाव बनाए रखा। कंगारू टीम ने लगातार काउंटर अटैक किया। इसका फायदा उन्हें 10वें मिनट में मिला। रेबेका ग्रेनर ने 10वें मिनट में भारत के ‘डी’ में घुसकर जबरदस्त गोल दागा। टीम इंडिया को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम इन सभी में गोल करने में नाकाम रही। इस तरह पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना रखी थी।
दूसरे क्वार्टर का खेल
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और बॉल पजेशन अपने पास बनाए रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार काउंटर अटैक किए, लेकिन मजबूत ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। दूसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर उसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहीं। भारत अब तक कुल चार पेनल्टी कॉर्नर में से एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी है।
टीम इंडिया की नजर 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाने पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का करने के लिए उतरेगी। भारत पिछली बार 2006 में फाइनल में पहुंचा था तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी।
गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है।
भारतीय महिला हॉकी टीम 2002 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। उससे पहले 1998 में चौथे स्थान पर रही थी। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के मैच में हारकर चौथे स्थान पर ही रही थी।
विस्तार

Source link